छत्तीसगढ़

घर को आग लगा दी…घर के ही चिराग ने…रतनपुर में बेटे ने अपने ही पिता के घर पर माचिस मार दी.. हुआ गिरफ्तार

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर :  एक पुरानी कहावत है। घर को आग लगा दी घर के चिराग ने। कुछ ऐसा ही वाकया मां महामाया की नगरी  रतनपुर थाना क्षेत्र में घटित हुआ है। रतनपुर थाना क्षेत्र के परसदा (लखराम) ग्राम में रहने वाले सीता राम केवट ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि भाटापारा में रहने वाले उसके छोटे लड़के इतवारी केवट ने उसके (सीता राम केवट के) घर में आग लगा दी।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक सीता राम केवट का छोटा बेटा इतवारी केवट मकान में बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद किया करता था। वो 8 सितंबर को भाटापारा से 4:00 बजे अकेले शराब के नशे में आया और घर में झगड़ा करने लगा। दूसरे दिन  सीता राम केवट को उसकी लड़की ने उसे आकर बताया कि ईतवारी केवट ने किचन में माचिस मार कर आग लगा दी है।

Advertisement
Advertisement

यह सुनकर प्रार्थी सीता राम केवट… हरवंश, नंदकुमार और कृष्ण कुमार के साथ अपने घर गया तो देखा कि मकान के पिछले हिस्से में आग जल रही थी। और घर में रखे पहनने बिछाने के कपड़े, खाट गद्दा, 4 बोरा धान और घर के छत में लगी लकड़ियां जलकर राख हो गई है। जिससे काफी नुकसान हुआ है।

Advertisement

सीता राम केवट की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी इतवारी केवट को ग्राम परसदा में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button