छत्तीसगढ़

सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाने सर्वदलीय बैठक बुलाने के निर्देश

Advertisement


(शशि कोन्हेर) : रायपुर। बस्तर संभाग में भाजपा नेताओं की हत्या के बाद सरकार नेताओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा से हालात पर बात की है। उन्होंने फिलहाल सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाकर उन्हें सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की समझाइश देने का निर्देश दिया है। नक्सल प्रभावित जिलों के पुलिस अधीक्षक जल्द ही ऐसी बैठक बुलाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राजनेताओं की सुरक्षा महत्वपूर्ण है, चाहे वे किसी दल के हों।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा, डीजीपी को निर्देशित किया है कि वहां सभी दलों की एसपी बैठक ले लें। सभी राजनीतिक दलों को सुरक्षा का ध्यान रखने आदि की जानकारी दें। कहीं जा रहे हों तो पुलिस को बता कर जाएं। सुरक्षा में जाएं। बैठक कर राजनीतिक दलों को सचेत करें। उनकी सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है, चाहे वे किसी भी दल के हों।

Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा नेताओं की सुरक्षा हटाने संबंधी आरोप गलत है। केदार कश्यप चुनाव हार गए हैं। गागड़ा जी चुनाव हार गए हैं, उनको जेड प्लस सुरक्षा है। हमनें कहीं कमी नहीं की है। रमन सिंह जी की क्या स्थिति है। कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जाते भी नहीं और उनकी सुरक्षा देखिए। मुख्यमंत्री से ज्यादा सुरक्षा उनको मिला हुआ है। मुख्यमंत्री के पास एनएसजी का सुरक्षा घेरा नहीं है, रमन सिंह के पास है। उधर सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी की सुरक्षा हटा दिये हैं। राजनीतिक द्वेष वश निर्णय तो ये लेते हैं। हम लोग उस प्रकार से नहीं करते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button