छत्तीसगढ़बिलासपुर

जमीन विवाद के चलते दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने के चार आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : मां महामाया की नगरी रतनपुर के गांधीनगर में रहने वाले निरंजन सिंह क्षत्री और उनके छोटे भाई राजेश सिंह के साथ जमीन विवाद के चलते चार लोगों ने लाठी डंडे और मुक्के से बेरहमी से मारपीट की। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रार्थी और उसके छोटे भाई पर जानलेवा हमला करने के आरोप में लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

गिरफ्तार लोगों में अरविंद जायसवाल पिता हीराराम जायसवाल रविंद्र जायसवाल पिता हीराराम जायसवाल दीपक जायसवाल सीताराम जायसवाल और अमित जायसवाल पिता भरत लाल जायसवाल को गिरफ्तार करके रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में थाने में दर्ज रिपोर्ट और पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार निरंजन सिंह क्षत्री और उसके छोटे भाई राजेश सिंह का गांधीनगर निवासी अरविंद जायसवाल पिता हीराराम जायसवाल रविंद्र जायसवाल पिता हीराराम जायसवाल और रतनपुर थाना क्षेत्र के मोहदा में रहने वाले अमित जायसवाल तथा दीपक जायसवाल के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है।

Advertisement
Advertisement

इसके चलते ही सोलह जुलाई को दोपहर ढाई बजे निरंजन सिंह और राजेश सिंह को चारों आरोपियों अरविंद जायसवाल अरविंद जायसवाल रविंद्र जायसवाल दीपक जायसवाल और अमित जायसवाल ने बुरी तरह पीटा।

Advertisement

जिसमें पीड़ितों के शरीर पर कई जगह चोटे आई। पुलिस के द्वारा चारों आरोपियों की मारपीट में घायल हुए निरंजन सिंह और राजेश सिंह का डॉक्टरी मुलाहिजा कराकर उसके आधार पर धारा 307 के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button