छत्तीसगढ़

प्रदेश में सड़कों की हालत बेहद खराब..इसीलिए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से छत्तीसगढ़ को अलग रखा: डा रमन सिंह

(शशि कोन्हेर) : रायपुर : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश की सड़कों को पूरी तरह बर्बाद करके रख दिया है। हालत यह हो गई है की जर्जर और खराब सड़कों के कारण जनता सड़कों को “लबरा के डबरा” कहने पर मजबूर है। उन्होंने तंज किया कि सड़कों की खराब हालत के कारण ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए हेलीकॉप्टर पर निर्भर है।

Advertisement

क्योंकि वे यह बात जानते हैं कि देश की सड़कों का हाल चलने लायक नहीं रह गया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि चुनाव के पहले भूपेश बघेल और उनकी पार्टी जिस चुनावी घोषणा को “जन घोषणा पत्र” कहां करती थी वह आज मुख्यमंत्री का “मन घोषणा पत्र” बनकर रह गया है।

Advertisement
Advertisement

डॉ रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने वनवासी साथियों को उनके बोनस की लगभग 10 करोड़ रुपए की राशि उन्हें प्रदान नहीं की है। तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सुरक्षा योजना का जनवरी 2022 से भुगतान नहीं हो रहा है क्योंकि राज्य सरकार में इसमें अपना हिस्सा नहीं दिया है।

Advertisement

डॉ रमन सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में हर जगह सड़कों की हालत बेहद बर्बाद है। उन्होंने तंज किया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी भारत से जोड़ो यात्रा से छत्तीसगढ़ को इसीलिए अलग रखा, क्योंकि उन्हें पता है कि छत्तीसगढ़ में सड़कों की हालत बेहद खराब है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button