बिलासपुर

दोपहर से खेलने निकले 2 बच्चों की डबरी में मिली लाश…मामले की जाँच में जुटी पुलिस


बिलासपुर – 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। मामला सीपत थाना क्षेत्र के सोठी गांव का है। फिलहाल दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आखिर बच्चे कैसे उस डबरी तक पहुंच गए या किसी और कारणों से बच्चों की मौत हुई है। दोनों बच्चे के शव 3 घंटे की मशक्कत के बाद बरामद किया जा सका है। 

Advertisement

दोनों दोपहर को खेलने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। दोनों के शव गांव में ही बने एक डबरी में मिले हैं। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव निकाले जा सके हैं। शव मिलने के बाद परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया। पूरे घटनाक्रम के बाद इस बात की जानकारी सीपत थाने को दी गई है। सोठी निवासी आयुष कुमार यादव (4) और शौर्य कुमार धुलिया (3) शनिवार को खेलने के लिए घर से निकले थे।

Advertisement
Advertisement

शौर्य भी आयुष के ही मोहल्ले में रहता था। दोनों साथ में खेलते थे। परिजनों को लगा था कि दोनों आसपास ही खेल रहे होंगे। काफी समय बीतने के बाद भी दोनों वापस नहीं आए तो उन्हें परिवार वालों ने ढूंढा, लेकिन उनका पता नहीं लगा। करीब 3 घंटे की तलाशी के बाद दोनों का शव गांव में बने डबरी में मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में डबरी छोटे क्षेत्र में बने गड्‌ढे में भरे पानी को कहा जाता है। जिसका इस्तेमाल ग्रामीण रोजमर्रा कार्य के लिए करते हैं। 

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button