छत्तीसगढ़बिलासपुर

BREAKING : मस्तूरी के पाली में बंदूक की नोक पर पुजारी को बंधक बनाया और एतिहासिक गणेश मूर्ति ले भागे

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर :  मस्तूरी क्षेत्र के पाली में भंवर गणेश की ऐतिहासिक प्रतिमा को कल रात अज्ञात लोग जबरिया लेकर भाग गए हैं। घटना रात करीब 2:00 बजे की जा रही है। जब अज्ञात लोगों ने मंदिर के पुजारी को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया।और उसके बाद गणेश की ऐतिहासिक प्रतिमा वहां से अपने साथ ले भागे।

Advertisement

इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा छाया हुआ है। सूचना पाते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल डॉग स्क्वाड के साथ पाली पहुंच चुका है। काबिले गौर है कि मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार ऐतिहासिक स्थल में मौजूद लोगों की श्रद्धा का केंद्र डिंडेश्वरी माता  की प्रतिमा को भी कुछ वर्ष पूर्व अज्ञात चोरों द्वारा पार कर दिया गया था।

Advertisement
Advertisement

उस समय भी इस मामले को लेकर काफी हंगामा बरपा था। पुलिस ने अथक प्रयास कर उत्तर प्रदेश से प्रतिमा को बरामद कर उसे ले जाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button