देश

सुष्मिता देव के इस्तीफे से कांग्रेस में मची खलबली…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुष्मिता देब के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस में खलबली सी मच गई है। असम के बड़े नेता संतोष मोहन देव की बेटी है सुष्मिता देव। उनके इस्तीफा देने को लेकर कपिल सिब्बल ने लिखा.. सुष्मिता देव ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जब युवा नेता पार्टी छोड़कर जाते हैं.. तो हम बूढ़ों को, इसे मजबूत करने के हमारे प्रयासों के लिए, दोषी ठहराया जाता है। पार्टी आगे बढ़ते रहती है। आंख अच्छी तरह बंद करके। पी चिदंबरम के बेटे कीर्ति चिदंबरम ने सुष्मिता देव के इस्तीफे पर लिखा है.. हमें इस बात पर विचार करने की जरूरत है कि सुष्मिता देव जैसे लोग पार्टी छोड़ कर क्यों जा रहे हैं। इस पर विचार करने से हटना नहीं चाहिए।

Advertisement
Advertisement

किस पार्टी में शामिल होंगी, सुष्मिता देव

Advertisement

पूर्व सांसद सुष्मिता देव के कांग्रेस पार्टी छोड़ने पर अब यह सवाल उठना लाज़मी हो गया है कि वे इसके बाद किस पार्टी के साथ अपनी अगली राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सुष्मिता देव, तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व के संपर्क में है।और जल्द ही कोलकाता पहुंचकर ममता बनर्जी या अभिषेक बनर्जी से मिल सकती हैं। वहीं बीजेपी के असम महासचिव, डॉ राजीव राय का कहना है कि सुष्मिता देव बीजेपी ज्वाइन नहीं कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button