देश

सात महीने बाद सबसे ज्यादा केस, 24 घंटे में चार लोगों की मौत….

Advertisement

Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली – देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में 752 कोरोनो केस मिले हैं। 21 मई के बाद एक दिन में कोरोना के इतने ज्यादा मामले सामने आए हैं।

Advertisement


कोरोना मामलों में इजाफे के साथ सक्रिय मामले में भी इजाफा हुआ है। एक्टिव केस अब बढ़कर 3,420 हो गए हैं।सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में चार मौतों के साथ मरने वालों की संख्या अब तक 5,33,332 (तीन सालों का आंकड़ा) हो गई है। केरल में दो, राजस्थान और कर्नाटक में एक की मौत हुई है।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोरोना की शुरुआत से अब तक ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,71,212 हो गई है और राष्ट्रीय रिकवरी दर भी 98.81 फीसद है। मृत्यु दर अब 1.19 फीसद है। मंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया है कि देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 220.67 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button