बिलासपुर

हड़ताल स्थगित…हड़तालरत कर्मचारियों से कार्यभार ग्रहण करने की अपील, जानें कर्मचारियों को हड़ताल से क्या मिला…?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर महँगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता के मांग को लेकर 22,8,2022 से अनिश्चित कालीन आंदोलन पर चल रहे अधिकारियों कर्मचारियों की हड़ताल आज स्थगित कर दी गई। यह जानकारी देते हुए तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय तिवारी ने बताया कि फेडरेशन के संयोजक श्री कमल वर्मा की प्रदेश मंत्री श्री रविंद्र चौबे से हुई बातचीत के अनुसार 6% बढ़ाई गई महंगाई भत्ता की राशि को एरियर्स खाते में जमा किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

इसी तरह दीवाली पूर्व महंगाई भत्ता देने का वादा किया गया है। श्री अजय तिवारी ने बताया कि गृह भाड़ा भत्ता के संबंध में कमेटी बनाने का आश्वासन दिया गया है। श्री अजय तिवारी द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में जानकारी दी गई है कि अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक श्री कमल वर्मा द्वारा आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। और सभी सभी साथियों से आग्रह किया गया है कि वह आज अपना कार्यभार ग्रहण कर ले। उन्होंने यह भी बताया कि इस बाबत इस बाबत जानकारियां विस्तार से दे दी जाएंगी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button