छत्तीसगढ़

भाजयुमो की नई टीम को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने दिए चार मूल मंत्र

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा नवीन कार्यकारिणी की प्रथम प्रदेश पदाधिकारी बैठक आज  कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमे कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर आंदोलन करने के लिए विभिन्न विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा हुआ ।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री ओम माथुर जी,प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण साव  , छ: ग युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस ,युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी  विजय शर्मा जी ,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत बैठक  उपस्तिथि थे।

Advertisement
Advertisement


युवा मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर जी ने युवा मोर्चा को 4 मूलमंत्र देते हुए कहा कि लोक संपर्क,लोक संग्रह,लोक संस्कार व लोक नियोजन का कार्य करना है। मतलब आम जनता से मिलकर उनके समस्याओं को सुनकर उनको साथ लेकर, उनके हित के लिए संघर्ष करना है।

Advertisement


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव  ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा भाजपा का वह शक्ति दंड है जिस की ताकत से हम इस झूठी सरकार को उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने कहा हमें युवाओं के विषयो को ले कर, गांव – गांव ,जमीनी स्तर तक जाना है  और जनता में विश्वास जगाना है कि जल्द ही उन्हें इस फरेबी सरकार से छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल शक्ति अर्जन का माध्यम नहीं अपितु संस्कार वर्धन का माध्यम होना चाहिए उन्होंने प्रदेश युवा मोर्चा को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश  युवा मोर्चा  की टीम से पूरी भाजपा को बहुत अपेक्षा है।

Advertisement


   भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूरे प्रदेश में  हर जिले में  12 जनवरी 2023 स्वामी विवेकानंद जयंती की उत्साह के साथ मानने का निर्णय लिया व विस्तार रूप से कार्यक्रम की चर्चा हुई है ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button