छत्तीसगढ़

ग्राम बंधा मजार सड़क की जर्जरता को लेकर पंचायतवासीयो में आक्रोश —चक्का जाम करने दी चेतावनी

Advertisement

(मुन्ना पांडेय).: लखनपुर+(सरगुजा) :
बिलासपुर अम्बिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे ग्राम  जूनाडीह से होते हुए गुजरने वाली बंधा मजार रोड अपने खस्ता हाल पर आंसू बहा रहा है। दरअसल यह सड़क  पीएमजेएसवाई के तहत कुछ सालों पहले बनाया गया था  पर  गुणवत्ता विहिन कार्य होने कारण वक्त से पहले बदहाल  सड़क  बड़े बड़े गढ़ों में तब्दील हो गया है।

Advertisement
Advertisement

यह मार्ग कई ग्राम पंचायतों को जोड़ता है रास्ते पर चलने वाले पंचायत वासियों तथा राहगीरो को बने गढढ़ो से परेशानी हो रही है। बरसात के दिनों में  सड़क के ये गढढे अनदेखे  दुर्घटना  को न्योता दे रहे हैं। विभाग को सुध लेने की फुर्सत नहीं है। गढ्ढों में पानी भर जाने कारण  वाहनो को गुजरने में काफी दिक्कत हो रही है।

Advertisement


पथिको के   दिक्कत को देखते हुए ग्राम सरपंच जुगमती मझवार सुखदेव प्रसाद, पंच असलम अंसारी उमादास,मोहर साय,मेराज खान, इजरायल खान, आजाद अंसारी अन्य पंचायत वासियों ने  सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग  किया है। और यदि तय समय सीमा के भीतर सड़क मरम्मत कार्य नहीं कराई गई तो चक्का जाम करने के भी चेतावनी दिये है।
काबिले गौर है कि पूर्व में समाचार प्रकाशित होने के बाद भी इस सड़क मरम्मत पर विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

Advertisement


इस सम्बन्ध में विभाग के सब इंजीनियर शिवेंद्र दुबे से  फोन से चर्चा करने पर  बताया कि प्रस्ताव पास किया जाकर रायपुर भेजा गया है। स्वीकृति मिलने सड़क मरम्मत का कार्य जल्द ही आरंभ हो जायेगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button