अम्बिकापुर

उप निर्वाचन में व्यय लेखा प्रस्तुत करने विशेष बैठक आयोजित

Advertisement

(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर -( सरगुजा) नगर के वार्ड क्रमांक 14 में होने वाली उप निर्वाचन को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में
26 दिसंबर को बैठक आहूत की गई। बैठक में व्यय प्रेक्षक कन्हैया सिंह मरावी तथा सहायक व्यय प्रेक्षक प्रकाश कश्यप के द्वारा राजनीतिक दल के अभ्यर्थियों को निर्वाचन के संबंध में व्यय लेखा प्रस्तुत करने अहम जानकारी दी गई तथा व्यय संबंधित समस्त नियमों से वाकिफ कराया गया। साथ ही आदर्श आचार संहिता का पालन करने के निर्देश देते हुए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराया गया। व्यय संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या शिकायत होने की स्थिति में प्रेक्षक कन्हैया सिंह मरावी 9425 2198 42 से तथा नगर पंचायत लखनपुर में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तथा दोपहर 3:00 से 5:00 तक संपर्क कर सकते हैं के संबंध बताया गया।आयोजित बैठक में विद्या रजवाड़े लेखापाल, वसीम अहमद खान, विद्यासागर चौधरी, राहुल सिंह उपचुनाव के अभ्यार्थी शिल्पा जयसवाल, श्रीमती आशा जसवाल उपस्थित रहेl

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button