छत्तीसगढ़

देखें VIDEO-आरक्षण पर जवाब देने से बच रही है कांग्रेस…दाल में कुछ काला है: भाजपा

(शशि कोन्हेर) : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री देव लाल ठाकुर ने आरक्षण के मामले में कॉन्ग्रेस पर ढोंग करने का आरोप लगाया है।

Advertisement


देवलाल ठाकुर ने कहा.. कांग्रेस का रवैया निराशाजनक है, वह केवल प्रपंच कर रही हैं. श्री ठाकुर ने कहा कि मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजभवन द्वारा पूछे गए 10 प्रश्नों के जवाब कांग्रेस ने नहीं दिए हैं।

Advertisement
Advertisement

जबकि मीडिया में मुख्यमंत्री तक दावा कर रहे हैं कि सवालों के जवाब दे दिए गए हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस सरकार कुछ छुपा रही है।

Advertisement

देवलाल ठाकुर ने कहा आरक्षण के मामले पर कांग्रेस सरकार, न उच्च न्यायालय में पक्ष रख पाई.. ना उच्चतम न्यायालय में और अब वह राजभवन को भी सामान्य से 10 सवालों के जवाब नहीं दे रही है. इससे यह स्पष्ट है कि दाल में कुछ काला है।

Advertisement

भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि  कांग्रेस सरकार चाहती नहीं कि आरक्षण लागू हो। वह आरक्षण के मामले में केवल राजनीति करना चाहती है और आगे आने वाले दिनों में उसका होने वाला प्रदर्शन (महारैली) इसी बात का प्रमाण है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा जब राजभवन ने कह दिया कि 10 सवालों के जवाब दे दीजिए। उससे आरक्षण की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। तो जवाब देने की बजाय कांग्रेस के लोग राजनीति कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे हैं।

बयानबाजी कर रहे हैं। यानी कि आरक्षण लागू करवाने के लिए जो करना है, वह नहीं करेंगे और जानबूझकर आरक्षण लटका कर उसका आरोप अन्य लोगों के मत्थे मढ़ने का यह प्रयास कांग्रेस कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button