देश

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी, शाम में मां से म‍िलने आएंगे राहुल गांधी

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है सूत्रों के मुताबिक उनके फेफड़े में संक्रमण बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नियमित चेकअप के लिए उन्हें भर्ती कराया गया है।अस्पताल जाते वक्त उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ रहीं उनके मुताबिक सोनिया गांधी को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। सोन‍िया गांधी का सर गंगाराम अस्‍पताल में पहले से इलाज भी चल रहा है।

Advertisement


बताते हैं कि सोनिया गांधी मंगलवार से अस्वस्थ हैं, सोनिया गांधी को कुछ समस्याओं के कारण पिछले साल जून के महीने में भी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था हालांकि उन्हें कुछ दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।

Advertisement


सोनिया गांधी दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं।

गौर हो कि अभी 24 दिसंबर को सोनिया गांधी दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं और थोड़ी दूर तक राहुल गांधी के साथ चली थीं, उन्होंने इससे पहले अक्टूबर में मार्च में भाग लिया था जब वह कर्नाटक में थीं।
राहुल गांधी आज शाम अपनी मां से अस्‍पताल में म‍िलने जायेंगे।


कहा जा रहा है कि ताया जाता है क‍ि यूपी में भारत जोड़ो यात्रा से फ्री होकर राहुल गांधी आज शाम द‍िल्‍ली आएंगे और अपनी मां से अस्‍पताल में म‍िलने जाएंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के बागपत के मवीकलां में रात को रुकने के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह छह बजे फिर शुरू हुई हालांकि, प्रियंका गांधी सुबह यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल नहीं हुईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button