छत्तीसगढ़

जानिए बलरामपुर के बाद प्रदेश के और किन किन जिलों में ठंड के चलते स्कूल बंद करने के जारी हुए आदेश

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : गत दो-तीन दिनों से प्रदेश के कई जिले कड़ाके की ठंड के आगोश में हैं। हालत यह है कि सुबह के वक्त लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो चला है। ऐसी ही स्थिति को देखते हुए बलरामपुर के कलेक्टर ने कुछ दिन पूर्व ही स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया था।

Advertisement
Advertisement

अब बलरामपुर के बाद कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने जिले के वर्तमान मौसम एवं शीतलहर की स्थिति को देखते हुए स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। कलेक्टर श्री झा ने जिले में संचालित सभी शासकीय-अशासकीय, अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पांच से सात जनवरी 2023 तक अवकाश घोषित किया है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि इसके पहले प्रदेश के बलरामपुर जिले में कलेक्टर के द्वारा ठंड के चलते स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था। आज कोरबा कलेक्टर द्वारा इसी तरह का कदम उठाते हुए इस संबंध में जरूरी आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

Advertisement

कलेक्टर ने जिले में अत्यधिक ठण्ड बढ़ने एवं शीतलहर चलने के कारण विद्यालयों में अध्ययनरत् बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए सभी स्कूलों में 5 से 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। इसी तरह जीपीएम जिले के जिला शिक्षा अधिकारी ने 7 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button