छत्तीसगढ़बिलासपुर

श्रीमद् भागवत कथा मोक्ष का साधन है..श्रवण मात्र से जीव को होती है पुण्य की प्राप्ति-आचार्य श्री गर्भाचार्य..

(शशि कोन्हेर) : आज जागृति महिला मंडल भजन मंडली एवं समस्त दीनदयाल कॉलोनीवासी मंगला के द्वारा अयोजित श्रीमद् भागवत कथा पितृ मोक्ष ज्ञान यज्ञ के कथा में व्यास रासरसरसिक श्री गर्भाचार्य जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) जी ने गिरिराज का प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मोक्ष का साधन है।

Advertisement

श्रवण मात्र से जीव को होती है पुण्य की प्राप्ति।भगवान किसी के साथ भी अन्याय नही होने देते और जो प्रारब्ध हम पिछले जन्म का लेकर आये हैं। वह हमें भोगना पड़ता है। चाहे मुस्कराकर भोगें या फिर रोकर। उन्होंने कहा कि भगवान को प्रेम से पुकारने पर वह अपने भक्तों के लिए दौड़े चले आते हैं।

Advertisement
Advertisement


                       
 श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के पांचवे दिवस पर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने महाराज का आशीर्वाद लेकर पूजा अर्चना की और कहा भागवत कथा हमें जिन्दगी जीने का सलीका सीखाता है ना केवल मानव बल्कि जीव जन्तु से भी प्यार करना भी सीखाता है क्योंकि हमारे धर्मग्रन्थ में लिखा भी है कि सर्वे सन्तु सुखीनःसर्वेसन्तु निरामयः। हमें अपने जीवन में इन पंक्तियों को हमेशा ना केवल याद रखना है बल्कि इनका पालन भी करना चाहिए।

Advertisement

इस अवसर पर पार्षद श्याम पटेल जी,पवन चंद्राकर जी,संध्या पाण्डेय जी व भक्तजन उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button