देश
नई ऊंचाइयों पर शेयर बाजार, सेंसेक्स हुआ 60000 के पार…..
(शशि कोन्हेर) :मुम्बई – भारतीय शेयर बाजार लगातार नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स पहली बार 60,000 के पार पहुंच गया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18000 के करीब पहुंच गया है। पिछले दिन सेंसेक्स 958 अंक उछलकर अब तक के उच्चतम स्तर 59,885.36 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी रिकॉर्ड 17,822.95 अंक पर बंद हुआ।
Advertisement