देश

सड़क किनारे गीली मिट्टी देख मचल उठीं शहनाज गिल, बच्चों की तरह हुईं लोट-पोट

(शशि कोन्हेर) :शहनाज गिल अपनी मासूमियत और सादगी के लिए जानी जाती हैं। उनकी इन्हीं बातों पर फैंस अक्सर फिदा हो जाते हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थकते। अब शहनाज गिल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं, जिनमें शहनाज का ऐसा ही अंदाज सामने आ रहा है।

Advertisement

शहनाज ने तस्वीरों को इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इन तस्वीरों में शहनाज को मिट्टी में लोट-पोट होते हुए देखा जा सकता है। काले कपड़े पहने शहनाज मिट्टी में लेटी हुई हैं। उनके हाथ-पैर मिट्टी से सने हैं। बालों में भी मिट्टी लगी है, जिन्हें देखकर समझा जा सकता है कि शहनाज कितनी शिद्दत से गीली मिट्टी में खेली हैं।

Advertisement
Advertisement

कीचड़ में शहनाज ने उठाया स्पा का लुत्फ
एक तस्वीर में शहनाज अपने माथे पर मिट्टी का टीका लगाती नजर आ रही हैं। एक अन्य फोटो में शहनाज अपने पैरों पर मिट्टी रगड़ रही हैं, जैसे मालिश कर रही हों। मिट्टी में खेलने के बाद शहनाज ने खुद को साफ किया और तस्वीरें साझा कीं। इन सभी फोटो के साथ शहनाज ने लिखा है- स्पा टाइम।

Advertisement

शहनाज की तस्वीरों पर फैंस कर रहे जमकर कमेंट
शहनाज की इन तस्वीरों को भी फैंस खूब एंजॉय कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई फैंस ने लव इमोजी बनाकर शहनाज के लिए प्यार जताया है। वहीं, कुछ फैंस ने चुटकी भी ली है। एक फैन ने लिखा- मम्मी मारेगी तुम्हें कीचड़ में खेल रहे हो ना। कुछ फैंस ने शहनाज के लिए लिखा कि अपनी यह जादुई मुस्कान यूं ही कायम रखना। फैंस शहनाज की सादगी की तारीफ भी कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button