बिलासपुर

देखें VIDEO-नेहरू नगर फ्यूज कॉल ऑफिस या कर्मचारियों का विश्राम गृह, घोड़े बेच के सो रहे हैं कर्मचारी

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। बिलासपुर में सोशल मीडिया में 3-4 दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो बिलासपुर शहर के नेहरू नगर फ्यूज कॉल ऑफिस का है। 2 दिन पहले दीनदयाल कॉलोनी मंगला में एक ट्रांसफार्मर जलने के बाद जब लोग उसकी शिकायत और मरम्मत के लिए नेहरू नगर फ्यूज कॉल ऑफिस पहुंचे। उन्होंने वहां का जो नजारा देखा उसे वीडियो में कैद कर लिया।

Advertisement
Advertisement

आप भी देखिए बिजली विभाग अथवा ठेकेदार के जिन कर्मचारियों पर शहर में बिजली आपूर्ति ठप होने की शिकायत नोट करने और उसमें सुधार करने का जिम्मा है। वह कितने आराम से कूलर की हवा में सो रहे हैं। आपने देखा भुगता होगा कि आप किसी भी फ्यूज कॉल ऑफिस में फोन करते हैं तो आपका मोबाइल अक्सर बार-बार घंटी बजाने के बाद भी नो रिप्लाई रहता है।

Advertisement

सोशल मीडिया में चल रहा वीडियो विद्युत मंडल के नेहरू नगर फ्यूज का ऑफिस के इसी नगे सच को उजागर कर रहा है। उपभोक्ताओं के यहां लाइट गोल है और फ्यूज कॉल ऑफिस में कूलर लगाकर मेंटेनेंस करने वाले कर्मचारी नाक बजाते घोड़ा बेच कर सो रहे हैं।

Advertisement

हालांकि हमें पता है कि इस खबर का कोई असर नहीं होने वाला है। क्योंकि छत्तीसगढ़ी में कहा गया है कि नकटा के नाक… एक हाथ कटे … तो चार हाथ बढे..! मतलब किसी बेशर्म व्यक्ति का नाक अगर एक हाथ कट भी जाता है तो तुरंत चार हाथ बढ़ जाता है। तुरंत चार हाथ बढ़ जाता है…मतलब उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button