बिलासपुर

BREAKING : तीन आदतन अपराधियों के खिलाफ हुई जिला बदर की कार्यवाही….

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – शांतिपूर्ण माहौल में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवनीश शरण ने जिले के तीन अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर की कार्रवाई की है। उन्हें 24 घण्टे के भीतर बिलासपुर जिले से बाहर रहने के आदेश दिए हैं।

Advertisement

इनमें हरिशचन्द्र उर्फ गोलू ठाकुर उम्र 50 वर्ष पुरानी बस्ती कोटा, विनोद साहू उम्र 51 वर्ष मड़ई थाना सीपत एवं शानू खान उम्र 26 वर्ष चांटीडीह पठान मोहल्ला, बिलासपुर शामिल हैं।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट एवं सुनवाई के उपरांत जिला दण्डाधिकारी ने 28 तारीख को जिला बदर की कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को छह महीने के लिए बिलासपुर जिला छोड़ने के आदेश दिए हैं। राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की विभिन्न धाराओं के तहत जिला दण्डाधिकारी ने आदेश जारी किये हैं। बिलासपुर राजस्व जिला सहित आसपास के जिले-जांजगीर चाम्पा, कोरबा, मंुगेली, गौरेला पेण्ड्रा मारवाही तथा बलौदाबाजार जिले की सीमा से छह महीने बाहर रहना होगा। विभिन्न थानों में इन बदमाशों के विरूद्ध मारपीट, गुण्डागर्दी, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, लूटपाट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button