बिलासपुर

बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष विजय पांडे ने प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय को, डिजिटल सदस्यता हेतु इनरोलर बनाया

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जोरो पर है। आज कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय को डिजिटल सदस्यता हेतु अधिकृत किया और इनरोलर नियुक्त किया। इस अवसर पर शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय, शहर सचिव रेखेन्द्र तिवारी, आईटी सेल के जिला अध्यक्ष रोहितास उपस्थित थे। विजय पाण्डेय ने सभी से निवेदन किया कि डिजिटल माध्यम से सदस्य बनाये। विजय पाण्डेय ने कहा कि ऑफलाईन सदस्यता पूरी हो गई है, सभी ब्लाक अध्यक्ष, जोन प्रमुख सदस्यता बुक कांग्रेस भवन में जमा कर रहे हैं, शीघ्र ही सूची प्रदेश को भेज दी जावेगी। बिलासपुर जिला अपना लक्ष्य पूरा कर लेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button