देश

कांग्रेस की हार पर सिंधिया का राहुल गांधी पर तंज….अब भी कोई लुक बाकी है क्या



(शशि कोन्हेर) : त्रिपुरा समेत तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तंज कसा है। उन्होंने सीधे राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वही इस हार के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के जो नतीजे आए हैं, उसके बाद राहुल गांधी का कोई लुक बाकी रह गया है क्या? ग्वालियर आए सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को धीरे-धीरे पूरे देश ने ही नकार दिया है।

Advertisement

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के विदेश में जाते ही बदले हुए लुक पर निशाना साधते हुए कहा कि लुक और परिचय की बात मैं नहीं करूंगा। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में जो चुनाव के नतीजे आए हैं, उससे साफ हो गया है कि राहुल और उनकी भारत जोड़ो यात्रा का कोई असर नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि साल कि शुरुआत में पूर्वोत्तर ने ही उनकी हालत खराब कर दी है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति कितनी बुरी होने वाली है इसके रुझान मिलने शुरू हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि MP में साल के आखिर में चुनाव हैं ऐसा न हो कि तब तक कांग्रेस पार्टी ही न बचे।

Advertisement
Advertisement

सिंधिया ने शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत हो‌ रहे विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया। राज्य सरकार के बजट‌‌ को भी सिंधिया ने जनता के हित में बताया है।

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने ग्वालियर के जलालपुर हाइवे‌ पर बन रहे आईएसबीटी का जायजा लिया। कटोराताल स्थित थीम रोड होकर महाराज बाड़े पर बन रही मल्टीलेवल पार्किंग पेडस्ट्रियन जोन के‌ साथ गोरखी के‌ डिजिटल म्यूजियम का‌ निरीक्षण करने के‌ साथ ,आर्ट्स एंड क्राफ्ट सेंटर बनाने की योजना के बारे‌ में जानकारी दी। सिंधिया ने हाल ही में बंद हुई सौ साल पुरानी शासकीय प्रेस का भी‌ निरीक्षण किया। सिंधिया ने थीम रोड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने घटिया निर्माण और प्रोजेक्ट में देरी के चलते नाराजगी भी जाहिर की।

Advertisement

उन्होंने सूबे की शिवराज सरकार के बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि महिलाओं‌ सशक्तिकरण के लिए एक लाख दो हजार करोड़ रूपए का बजट महिलाओं के लिए बजट में प्रावधान रखा गया है। शिक्षा के‌ क्षेत्र में प्राथमिकता के‌ आधार पर 250 सीएम राइज स्कूल और 50 मेडिकल कॉलेज का प्रावधान इस बजट में है। अटल एक्सप्रेस वे के जरिए नर्यदा मैया के किनारे लॉजिस्टिक हब बनेगा कृषि के‌ क्षेत्र में भी बजट के आबंटन में बढ़ोतरी हुई है। किसानों को सस्ती बिजली देने‌ के लिए 13 हजार करोड़ रुपए और थो हजार करोड़ रुपए फसल बीमा योजना के लिए रखा गया है। उन्होंने कहा कि चार हजार नागरिकों से पूछ कर ये बजट बनाया गया है, सभी के हितों को ध्यान में रखा गया है।

एक समय में कांग्रेस के करीबी रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया अब राहुल गांधी पर जमकर हमला बोल रहे हैं। मध्य प्रदेश में साल लके आखिर में चुनाव हैं, ऐसे में केंद्रीय मंत्री आए दिन ग्वालियर आते रहते हैं। बता दें, इससे पहले सिंधिया कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साध चुके हैं। राहुल गांधी के नए लुक को लेकर बयान के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया सुर्खियों में बने हुए हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button