देश

फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में टक्कर…. 3 की मौत, 4 की हालत गंभीर

Advertisement

Advertisement
Advertisement

शनिवार आधी रात को एक ट्रक और ऑल्टो कार में जोरदार टक्कर हो गई, हादसा दिल्ली के बदरपुर फ्लाईओवर पर हुआ। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तीनों मृतक एक ही कॉलोनी के रहने वाले थे और फरीदाबाद में शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे के वक्त कार में कुल 7 लोग सवार थे। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisement


जानकारी के अनुसार, बदरपुर थाना में शनिवार रात 12:48 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉलर ने बताया कि होंडा शोरूम के पास बदरपुर फ्लाईओवर पर कार और ट्रक की टक्कर हो गई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि कार संख्या UP85B27334 फरीदाबाद में एक शादी में शामिल होकर लौट रही थी।

Advertisement

कार में 7 लोग सवार थे। बदरपुर फ्लाईओवर पर कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से टकराकर विपरीत दिशा में चली गई और एक ट्रक संख्या NL01AD8898 से टकरा गई। सभी सात लोगों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button