छत्तीसगढ़बिलासपुर

सरपंच संघ का महाधरना 10 सितंबर से, अपनी मांगों को लेकर रायपुर में करेंगे हल्लाबोल

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ सरपंच संघ 22 अगस्त से कलम बन्द कर हड़ताल पर चले गए थे। संघ ने गुरुवार को बैठक कर अपनी मांगों को लेकर 10 सितंबर को रायपुर में महाधरना करने का ऐलान किया है।

Advertisement

छत्तीसगढ़ सरपंच संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक गुरुवार को बिलासपुर में आयोजित हुई। यहाँ प्रदेश के सरपंच संघ के सभी ब्लाक अध्यक्ष ओर अन्य पदाधिकारियों ने चर्चा करने के बाद 10 सितम्बर से रायपुर में महाधरना का ऐलान किया है। पिछले 22 अगस्त से संघ  काम बंद और कलम बन्द कर हड़ताल पर चल रहा है।

Advertisement
Advertisement

शासकीय कार्यों का भी बहिष्कार सरपंच संघ ने किया है। छत्तीसगढ़ सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय ने बताया कि काम बन्द कलम बन्द करने के बाद भी सरकार उनकी माँगो पर कोई विचार नही किया है। जिसके बाद सभी के सहमति से गुरुवार को बैठक कर वे 10 सितंबर से महाधरना करने जा रहे है। वही मांगे पूरी नही हुई तो आमरण अनशन की बात भी उन्होंने कही है।

Advertisement

एक तरफ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन,सविदा कर्मचारी सरकार के खिलाफ लामबद्ध है,ओर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। अब सरपंच संघ के हड़ताल और महाधरना के ऐलान के बाद पंचायतों का भी पूरा काम प्रभावित होगा। रायपुर में प्रस्तावित महाधरना में इस बार 11 हजार सरपंचों के साथ उपसरपंच और पंच भी शामिल हो रहे है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button