बिलासपुर

महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने धर दबोचा…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। ड्यूटी से छेड़खानी करने वाले आरोपी विश्वनाथ चौक थाना सरकंडा में रहने वाले नरोत्तम पटेल पिता शिव दयाल पटेल को सरकंडा पुलिस ने धर दबोचा है। 27 अक्टूबर को रिपोर्ट कर्ता पीड़िता अपने घर जा रही थी कि रास्ते में आरोपी नरोत्तम पटेल पीड़िता से छेड़खानी करने लगा।

Advertisement
Advertisement

पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया। इसकी रिपोर्ट सरकंडा थाना में होने पर आरोपी के खिलाफ 354 और 354 क का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया इसकी सूचना जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पागल माथुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती पूजा कुमार को दी गई। उनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। जिस पर सरकंडा थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी की प्रदर्शनी करते हुए उसे धर दबोचा में सफलता हासिल की। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उत्तम साहू सहायक उप निरीक्षक रमेश ध्रुव प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह आरक्षक भागवत चंद्राकर राहुल सिंह अविनाश कश्यप सोनू पाल मनीष वाल्मीकि, तदबीर सिंह और रवि यादव का विशेष योगदान रहा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button