बिलासपुर

सरकंडा क्या बस स्टैंड…पूरा शहर भोगेगा, नगर निगम और स्मार्ट सिटी के ताहुतदारों की लापरवाही का दुष्परिणाम

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। बारिश या कहें मानसून अब बिल्कुल सर पर आ चुका है। जून का पहला सप्ताह चल रहा है। इसकी समाप्ति के बाद किसी भी दिन पहले प्री मानसून और उसके बाद लगातार मानसून की झमाझम भयंकर बारिश शुरू हो सकती है। इसे देखते हुए नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रबंधन को बिलासपुर शहर में चल रहे नाली नाले और सड़क समेत तमाम गड्ढे करने और गड्ढे पड़ने वाले कार्यों को विराम देना चाहिए। वही जितनी जल्दी हो सके नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रबंधन को चारों ओर फैले अपने काम बिना कोई देर किए फटाफट समेटने चाहिए। अन्यथा उनकी लापरवाहियों के कारण शहर में बिछड़े आधे अधूरे काम, बारिश के दौरान बिलासपुर के लोगों को परेशान हलाकान और त्रस्त कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

सरकंडा में 2 दिन पहले सुभाष चौक के पास बीच सड़क को खोदकर उसके बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है। जिससे चौक में जाम लग रहा है वहीं दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसी तरह सीपत चौक से नूतन चौक तक पुराना वाला तोड़कर दो करोड़ की लागत से पिछले माह से सड़क के दोनों और नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। यह निर्माण कार्य अभी भी अधूरा पड़ा है और उसका मलबा सड़क तथा आसपास बिखरा हुआ है। यदि इस कार्य को तेजी से पूरा करते हुए समेटा नहीं गया तो मानसून की बारिश में फंसकर सरकंडा वासियों की परेशानी का कारण बन सकता है। ठीक है यही हाल बिलासपुर के बस स्टैंड का है।

Advertisement

कुछ ही दिनों पहले विशाल नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। यहां भी चारों ओर नाले के कारण खोदे गए गड्ढे निर्माण सामग्री और निर्माण कार्य का मलबा पसरा हुआ है। कायदे से बिलासपुर नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रबंधन को अब शहर में चल रहे अपने निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के साथ ही चारों ओर बिखरे मलबे और निर्माण सामग्री के ढेर को सहेजने की जल्दी करनी चाहिए। वरना… आप जानते ही हैं कि शहर का क्या हाल होगा। प्लीज की जानी चाहिए कि महापौर और नगर निगम के आयुक्त इस दिशा में सक्रिय होकर अधीनस्थों को काम पूरा करने अथवा समेटने के लिए ताबड़तोड़ निर्देश जारी करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button