बिलासपुर

परिसीमन के बाद शामिल नए वार्डों के लिए मेयर ने सीएम से मांगा पैसा, मुख्यमंत्री ने कहा बिलासपुर के लिए पैसे की कमी नहीं होगी

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – लाल बहादूर शास्त्री स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से महापौर रामशरण यादव ने सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य कार्य के लिए राशि की मांग की महापौर ने सीएम को बताया कि जो नए गांवों को निगम सीमा में जोड़ा गया है वहां विकास की आवश्यकता है। नगर निगम सीमा में पांच विधानसभा क्ष्ोत्र आता है। जिसमें तीन में भाजपा का विधायक है अगर हम यहां काम करेंगें तो इसका फायदा आगे चलकर कांग्रेस को मिलेगा। महापौर ने कहा हमारे पास काम करने के लिए एक साल का समय ही रह गया है। मुख्यमंत्री बघ्ोल ने महापौर को आश्वासन देते हुए कहा कि दो साल कोरोना काल के कारण कुछ नहीं हो पाया लेकिन अब बिलासपुर के विकास पर पूरा ध्यान दिया जाएगा और राशि की कोई कमी नहीं होगी। महपौर यादव ने मुख्यमंत्री से कहा कि बिलासपुर की जनता अभी भी भू-जल का ही उपयोग पेयजल के लिए करता है। ऐसे में अरपा नदी से ही जल स्तर बना रहता है। अरपा के दोनो तरफ का गंदा पानी अरपा में जाता है। ऐसे में उन्होने मुख्यमंत्री से मांग की है। कि अरपा के दोनो ओर नाले के निर्माण के लिए भी राशि की घोषण करें।

गोठान की बेहतर संचालन के लिए सीएम ने मेयर की पीठ थपथपाई
गोठान की जानकारी देते हुए महापौर ने सीएम को बताया कि यहां 4 गोठान है। सभी लाभ में है। यहां 17 स्व, सहायता समूह के 16० महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है। गोबर से गो काष्ठ बनाया जा रहा है। यहां वर्मी कंपोस्ट और खाद तैयार किया जा रहा है। अभी तक चारो गोठान में 18 हजार 411 क्विटल गोबर खरीदी किया गया है। 36.82 लाख रूपए हिग्राहियों को भुगतान किया जा चुका है। गोठान 1० लाख रूपए प्रॉफ्टि में है। मुख्यमंत्री ने महापौर रामशरण यादव से कहा कि राज्य सरकार के योजनाओं को नगर निगम बिलासपुर लोगों तक पहुंचा रही है। इसके लिए सीएम ने मेयर यादव की पीठ-थपथपाई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button