छत्तीसगढ़बिलासपुर

BREAKING : कांग्रेस नेता पिनाल उपवेजा ने 1500 कार्यकर्ताओं के साथ थामा भाजपा का दामन……

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर के साथ जयेंद्र गोले) :  कांग्रेस पार्टी के युवा नेता पिनाल उपवेजा के साथ 1500 लोगो ने भाजपा का दामन थाम लिया हैं। भाजपा में आने वाले सभी लोगो का भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने गर्मजोशी के स्वागत कर भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया।

Advertisement
Advertisement

चुनाव के ठीक पहले बिलासपुर और बेलतरा विधानसभा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हैं। यहां से कांग्रेस पार्टी के युवा नेता पिनाल उपवेजा ने 1500 लोगो के साथ सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया हैं। भाजपा में आने वाले सभी का बिलासपुर के भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने गर्मजोशी के स्वागत कर भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया।

Advertisement


चुनाव से कुछ दिन पहले कांग्रेस में बिखराव देखने को मिला। कांग्रेस में कार्य कर रहे पिनाल उपवेजा ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर व भाजपा की नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के समक्ष भाजपा में प्रवेश कर लिया।

Advertisement

वही पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने मंच से लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते लोग भाजपा पर पूरा भरोसा कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही सभी गरीब परिवार को आवास देने का काम उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही भाजपा में प्रवेश करने वाले सभी लोगो का उन्होंने दिली आभार जताया।

पिनाल उपवेजा के चुनाव से पहले भाजपा ज्वाइन करने के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है पिनाल उपवेजा बिलासपुर और बेलतरा में सक्रिय रहे हैं जिसका फायदा अब भाजपा को मिलेगा। पिनाल के भाजपा प्रवेश करने से कांग्रेस नेताओं की चिंता बढ़ा दी  है। अब देखना होगा कि बिलासपुर और बेलतरा के लिए पिनाल का भाजपा प्रवेश करना कितना कारगर साबित होता है।

L

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button