जशपुर

संघ प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत ने जशपुर में स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण, लाखों लोग रहे साक्षी… जय जूदेव के गगनभेदी लगते रहे नारे

(शशि कोन्हेर) : जशपुर – दो दिवसीय जशपुर जिला प्रवास के दौरान स्व.कुमार दिलीप सिंह जुदेव की प्रतिमा का अनावरण संघ प्रमुख मोहन भागवत के कर कमलों से किया गया इस दौरान जुदेव समर्थकों के नारा जय जुदेव से समूचा कार्यक्रम स्थल गुंजयमान हुआ। इस अवसर पर भारी संख्या में व्ही आई पी, संघ व भाजपा के कार्यकर्ता सहित ऐतिहासिक भीड़ अनावरण का साक्षी बने।

Advertisement

ज्ञात हो कि जशपुर के रणजीता स्टेडियम के पास स्थापित स्व कुमार दिलीप सिंह की प्रतिमा का आज अनावरण किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कार्यक्रम में मौजूद रहे,जिनके द्वारा रिमोर्ट का बटन दबा प्रतिमा का अनावरण किया गया। जिसके बाद यहाँ मौजूद भीड़ ने जय जुदेव का नारा लगा समूचे क्षेत्र को गुंजयमान किया साथ ही जय श्री राम का नारा लगा हिंदुत्व का उद्घोष किया गया।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर श्रीमती मध्य देवी,प्रबल प्रताप सिंह जुदेव,श्रीमती प्रियंवदा सिंह जुदेव,श्रीमती हिना सिंह जुदेव, श्रीमती संयोजिता सिंह जुदेव,राजा रणविजय सिंह जुदेव, शत्रुंजय प्रताप सिंह जुदेव,जशपुर राजपरिवार के समस्त सदस्य,डॉ.रमन सिंह,शर्मलाल कौशिक,ओपी चौधरी, नारायण चंदेल,बृजमोहन अग्रवाल,अरुण साव,नंदकुमार साय,श्रीमती गोमती साय,विष्णुदेव साय,कृष्ण कुमार राय सहित व्हीआईपी जनप्रतिनिधि व भाजपा के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button