देश

साध्वी ऋतंभरा के आश्रम में रहने वाली, 4 बालिकाओं की नहर में डूबने से हुई मौत….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : साध्वी ऋतंभरा के आश्रम में रहने वाली चार बालिकाओं की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बचपन से बालिकाएं आश्रम में रह कर पढ़ाई कर रही थी। ओंकारेश्वर बांध की नहर में नहाने के लिए आश्रम की बालिकाएं गई थी। इनमें से दो बालिका के गहरे पानी में चले जाने पर उनकी मदद के लिए चार अन्य बालिकाएं नहर में कूद गई। जिसमें से चार हादसे का शिकार हो गईं, वहीं दो बालिकाओं को लोगों ने बचा लिया गया है। इस हृदय विदारक घटना से आश्रम और गांव में मातम पसर गया है।

Advertisement
Advertisement

मालूम हो कि ओंकारेश्वर के निकट ग्राम कोठी में साध्वी ऋतंभरा का पिताम्बरेश्वर आश्रम है। आश्रम के निकट से ओंकारेश्वर बांध की नहर बह रही है। नहर किनारे घाट बना हुआ है। जहां बुधवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे 8 से दस बालिकाएं नहाने गई थी। घाट पर रैलिंग से बंधी सांकल पकड़कर नहा रही थी तभी एक बालिका के हाथ से सांकल छूट गई। वह नहर के तेज पानी के बहाव में बहने लगी। उसे नहर में डूबता देख एक और बालिका नहर में कूदी। वह भी डूबने लगी। उसकी मदद के लिए चार और बालिकाएं नहर में कूद गई। इस तरह एक-दूसरे को बचाने के लिए वे नहर में कूद गई। चारों बालिकाएं खरगोन व बड़वानी जिले की रहने वाली हैं। बचपन से बालिकाएं आश्रम में रह कर पढ़ाई कर रही थी। बताया जाता है कि एक दूसरे को बचाने में बालिकाएं नहर में डूबी हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button