छत्तीसगढ़

भाजपा के ट्वीट से उड़ी निधन की अफवाह, वेंटिलेटर पर हैं, हालत नाजुक

Advertisement

रायपुर  : भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रायपुर के रामकृष्‍ण अस्‍पातल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्‍टर मोहम्मद इमरान के अनुसार उनकी हालत क्रिटिकल (नाजुक) है उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

Advertisement
Advertisement

अस्‍पताल प्रबंधन के अनुसार सोशल मीडिया में भसीन के निधन की चल रही सूचनाएं गलत हैं। उल्‍लेखनीय है कि आज दोपहर में ही कई नेताओं ने ट्वीट करके भसीन के निधन की जानकारी देते हुए शोक संवेदना व्‍यक्‍त कर दिया था।

Advertisement

प्रदेश भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी भसीन के निधन का ट्वीट किया गया था। इसकी वजह से सोशल मीडिया में उनके निधन की खबर तेजी से फैल गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button