छत्तीसगढ़

अब नगर निगम के ग्रामीण वार्ड पर भी उत्खनन माफिया की नजर, मौका के सरकारी तालाब में चल रही खुले आम खुदाई

(भूपेंद्र सिंह राठौर के साथ सुशांत सिंह ठाकुर) : बिलासपुर – निगम क्षेत्र के ग्रामीण वार्डो में इन दिनों खनिज माफियाओं की नजर पड़ी हुई है।वार्ड नं 48 मोपका के सरकारी तालाब में खुले आम अवैध खनन किया जा रहा है,जिसकी जानकारी अधिकारियों को भी नही है।

Advertisement

गर्मी के दिनों में अक्सर तालाबो का पानी सूख जाता है, जिसका गहरीकरण का काम मनरेगा से पंचायत द्वारा कराया जाता है। मगर कुछ पंचायतों के जनप्रतिनिधि पैसे कमाने की लालच में मशीनों के माध्यम से तालाब की खुदाई करवाते है,जिसके चलते गाँव के मजदूरों को सरकार की योजनाओं का लाभ नही मिल पाता है।

Advertisement
Advertisement

अब तो निगम की सीमा में आने वाले तालाबो पर भी खनिज माफियाओं की नजर पड़ गई है। ग्रामीण वार्डों के तालाबो में बकायदा मशीनों के माध्यम से मिट्टी मुरुम की खुदाई कर अवैध रूप से मिट्टी मुरुम को बेचने का काम किया जा रहा है। जिसकी जानकारी जोन के अधिकारियों को नही है।

Advertisement

हम बात कर रहे है वार्ड क्रमांक 48 मोपका की। बस्ती के अंतिम छोर के पास सरकारी तालाब है जिसमे बकायदा मशीन के माध्यम से खुदाई की जा रही है। उत्खनन करने वाले लोगो ने यहां जाने के लिए तीन जगहों से रास्ता भी बनाया है।

Advertisement

दिनदहाड़े यहां अवैध खनन का गोरखधंधा चल रहा है। वही इस तालाब की मिट्टी और मुरुम को कई निजी ज़मीन मालिकों को बेचा जा रहा है। यह काम कौन कर रहा है इसकी जानकारी न तो निगम के अधिकारियों को है और न ही खनिज विभाग के अमले को। खुले आम खनिज माफिया यहां लाखो के राजस्व का नुकसान पहुचा रहे है। मगर इस ओर कार्यवाही करने वाला विभाग कुम्भकर्णीय नींद में है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button