छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के खिलाफ फेंके पर्चे, जनअदालत में शामिल होने का दिया निर्देश……

Advertisement

कांकेर: नक्सलियों मतदान खत्म होते ही पर्चा फेंककर कांग्रेस प्रत्याशी रुपसिंह पोटाई और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे मंतूराम पवार को धमकी दी है। नक्सलियों ने मंतूराम पवार पर 30 करोड़ गबन करने का आरोप भी लगाया है। साथ ही जनअदालत में सजा सुनाने की बात कही है।

Advertisement
Advertisement


मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने यह पर्चे बांदे से दो किलोमीटर दूर स्टेट हाईवे क्रमांक 25 पर फेंके हैं। यह सड़क उलिया माड़पखांजुर को बांदे पखांजुर मार्ग से जोड़ती है। यहीं पर निर्दलीय मंतुराम पवार का पेट्रोल पम्प भी है। नक्सलियों ने पर्चे पर दोनों नेताओं को जन अदालत पर आने का फरमान जारी किया है।

Advertisement


उलिया में में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई गोलीबारी

Advertisement

इधर जिले के ही ग्राम उलिया में मंगलवार को शाम चार बजे नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई। आधे घंटे तक चली गोलीबारी में वहां पर भैंस चरा रहा एक ग्रामीण गोली लगने से घायल हो गया या गोली नक्सलियों की थी या फिर सुरक्षा बलों की या जानकारी नहीं हो पाई है।

वहीं घायल ग्रामीण के चिल्लाने के बाद उसकी आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे भाजपा नेता रतन हलदर ने उसे बांदे समुदाय केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button