देश

सिंघम अगेन  का निर्देशन करेंगे रोहित शेट्टी, दमदार एक्शन में नजर आएंगे अजय देवगन

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : अजय देवगन इन दिनों अपनी हालिया फिल्म दृश्यम 2 की सफलता को लेकर उत्साहित है। अब खबर आई है कि वह रोहित शेट्टी के साथ एक बार फिर सिंघम अगेन फिल्म में नजर आएंगे।

Advertisement
Advertisement

सिंघम अगेन के बारे में तरण आदर्श ने ट्विटर पर जानकारी दी है फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, ‘अजय देवगन और रोहित शेट्टी सिंघम अगेन के लिए साथ आ रहे हैं। यह बड़ी खबर है। दोनों सफल कलाकार और निर्देशक माने जाते हैं। अब दोनों एक बार फिर साथ में काम कर रहे हैं ।

Advertisement

और ऐसा वह सिंघम अगेन के लिए कर रहे है। जी हां, फिल्म का यही टाइटल होगा। इस फिल्म की शूटिंग अजय फिल्म भोला से फ्री होने के बाद शुरू करेंगे।’ इसके साथ उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें अजय देवगन को गन पकड़े हुए देखा जा सकता है। साथ ही पोस्टर पर लिखा हुआ है, ‘सिंघम अगेन।’

Advertisement

सिंघम अगेन पर अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है


इस बीच अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने इस पर आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित है। एक फैन ने लिखा है, ‘मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।’ वहीं एक अन्य ने लिखा है, ‘मैं इसका बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहा था।’ एक ने लिखा है, ‘ब्लॉकबस्टर आ रही है।’ एक ने लिखा है, ‘यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी।’

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button