छत्तीसगढ़

कवर्धा कांड की पुनरावृत्ति न हो इसका ध्यान रखे शासन प्रशासन – विष्णु देव साय

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : जशपुर बंद के दौरान प्रदर्शन कर रहे हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा बल प्रयोग किये जाने पर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही की मांग की है।श्री साय ने प्रदर्शन कारियों से की गई बदसलूकी पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए सीधी चेतावनी दी है उन्होंने साफ दो टूक शब्दों में कहा है कि शासन प्रशासन ऐसा कोई कार्य न करे जिससे कवर्धा कांड की पुनरावृत्ति हो।

Advertisement
Advertisement

हांलाकि जिले के एसपी व कोतवाली प्रभारी ने ऐसी किसी भी बदसलूकी को एक सिरे से खारिज करते हुए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की बात कही है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि कथित लव जिहाद के मामले के विरोध में गुरुवार को जशपुर बंद के दौरान पुलिस अधिकारी द्वारा धक्का मुक्की की खबर के बाद बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कड़ी कार्यवाही की मांग की है।लगातार जशपुर में तनाव बढ़ता जा रहा है वहीं हिन्दू संगठनों के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित कर नगर बन्द कर कार्यवाही की मांग की जा रही है।

Advertisement

साथ ही श्री साय ने कहा की जशपुर जैसे शांत फिजा में अशांति का जहर घोला जा रहा है जिसका कारण कांग्रेस सरकार की विफलता है।यदि कथित लव जेहाद मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल कार्यवाही जाती तो आज जिले में अशांति नहीं फैली रहती।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश स्तर पर विरोध की बात कही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button