देश

3 लोकसभा सीटों और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम आज…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – देश में 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में तीन लोकसभा सीटों और 29 विधानसभा सीटों पर गत अक्टूबर को हुए उपचुनाव के लिए मतगणना आज हो रही है। जिन सीटों पर लोकसभा उपचुनाव हुए उनमें दादरा और नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश में खंडवा सीट शामिल है। तीनों लोकसभा सीटों के मौजूदा सदस्यों की मृत्यु हो गई थी।तीन नये केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा देने वाले इंडियन नेशनल लोकदल नेता अभय चौटाला, कांग्रेस के दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह और पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर ई. लिंगदोह और तेलंगाना के पूर्व मंत्री ई. राजेंद्र प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं जिनके भाग्य का फैसला होगा।विधानसभा उपचुनाव असम की पांच, पश्चिम बंगाल की चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय की तीन-तीन, बिहार की दो विधानसभा सीटें शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button