देश

कांग्रेस का आखिरी किला भी ढहा.. अमूल डेयरी भी ऐसे गया पार्टी के हाथ से..!

(शशि कोन्हेर) : खेड़ा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड पर पहली बार भाजपा का कब्जा (फोटो- इंडियन एक्सप्रेस)गुजरात की सत्ता में काबिज होने के बाद भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ी जीत मिली है। पिछले साल विधानसभा चुनाव जीतने के बाद गुजरात में अगर कोई मील का पत्थर था जिस पर भाजपा की निगाहें थीं।

Advertisement

तो वह प्रतिष्ठित खेड़ा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड के शीर्ष पर होना था। इसे लोकप्रिय रूप से अमूल डेयरी कहा जाता है। 1946 में इसके स्थापित होने के बाद से यह पार्टी के कंट्रोल से बाहर था। खेड़ा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ, आणंद के चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। आजादी के बाद पहली बार संघ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर पार्टी ने अपना कब्जा जमाया है।

Advertisement
Advertisement

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनावों के बाद से ही पार्टी प्रयास में जुटी थी। पिछले दिनों में कांग्रेस के पांच नेता भाजपा में शामिल हो गए। इनमें कांति परमार सोढा भी शामिल हैं, जिन्हें संघ का उपाध्यक्ष चुना गया है। वहीं, भाजपा नेता विपुल पटेल को संघ का अध्यक्ष चुना गया है।

Advertisement

पिछले 5 दिनों में कांग्रेस से जुड़े चार निदेशक भाजपा में हुए शामिल वहीं, पूर्व विधायक राम सिंह परमार साल 2002 से डेयरी के अध्यक्ष रहे और 2017 में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि, आणंद और खेड़ा जिले कांग्रेस के गढ़ होने के कारण अमूल बोर्ड में तब भी पार्टी का पलड़ा भारी था।

Advertisement

लेकिन पिछले पांच दिनों में संघ के चार निदेशक भाजपा में शामिल हो गए और कांग्रेस ने अपने गढ़ से पकड़ खो दी। कांग्रेस से जुड़े अमूल के चार निदेशक 11 फरवरी को गांधीनगर में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए थे। इनमें जोवनसिंह चौहान (मोदज), सीता चंदू परमार (तारापुर), शारदा हरि पटेल (कपडवंज) और घेला मानसिंह जाला (कथलाल) शामिल हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button