देश

पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के बेटे, अरविंदर सिंह का देहावसान

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – कांग्रेस पार्टी के लिए राजधानी दिल्ली से बुरी खबर आई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सरदार बूटा सिंह बेटे अरविंदर सिंह (56) का सोमवार देर रात निधन हो गया। निधन की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। अरविंदर सिंह दिल्ली की देवली विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके थे। उनके निधन की जानकारी खुद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने ट्वीट करके दी है।

Advertisement
Advertisement

गौरतलब है कि अरविंदर सिंह कांग्रेस पार्टी से 2008 में देवली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे और विधायक भी बने थे। हालांकि, वर्ष 2015 में पिता बूटा सिंह को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस को बाय-बाय कह दिया था। इसके कुछ दिन बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।

Advertisement


बताया जा रहा है कि दिल्ली के पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। उनके परिवार में पत्नी और 2 बच्चे हैं। अरविंदर सिंह के बहनोई पवन अरोड़ा ने बताया है कि मंगलवार को लोधी रोड श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Advertisement


देवली विधानसभा सीट से पूर्व विधायक अरविंदर के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ट्वीट किया है- ‘मेरे सहयोगी और दोस्त अरविंदर सिंह के असामयिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं।


उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह के बेटे अरविंदर सिंह की मौत पर शोक जताया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button