राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 24 मई का राशिफल…

मेष राशि- थोड़ा बचकर पार करें। समय प्रतिकूल है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार भी अच्छा है, बस स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement

वृषभ राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी होगी। पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों बहुत अच्छे दिख रहे हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

मिथुन राशि- थोड़ा डिस्टर्बेंस के साथ जीवन चलेगा लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क राशि- भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। थोड़ा प्रैक्टिकल होकर के निर्णय लीजिए और प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। व्यापार भी मध्यम है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा इसलिए कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। यद्यपि भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। बाकी आपका स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। कोई नए व्यापार या किसी नए प्रारंभ की स्थिति दिख रही है। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। जुबान पर नियंत्रण रखिएगा। कुछ ऐसा न कह जाएं जिससे आपस में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति हो और निवेश करने से बचें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। जो जरुरत की वस्तु होगी या जिस चीज की अभिलाषा होगी उसकी पूर्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। स्वास्थ्य पर बेसक थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement

धनु राशि- मन चितिंत रहेगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता रहेगी और स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement

मकर राशि- आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति, कोर्ट-कचहरी, राजनीति, सबका साथ होगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- धीरे-धीरे अनुकूल समय शुरू हुआ है। कार्य की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। स्वास्थ्य पर थोड़ा सा ध्यान देने की आवश्यकता है। काली वस्तु का दान करें। अच्छा होगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button