छत्तीसगढ़

प्रतियोगिता में रामपुरहीन रामायण मडली बना विजेता

Advertisement

(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर+ (सरगुजा) :
जिला कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार 18 मई को जंप कार्यालय प्रांगण में विशेष रामायण मडली प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें ब्लाक स्तर के   8  रामायण मंडली दलों ने भाग लिया  अच्छे गायन का प्रदर्शन करते हुए ग्राम पंचायत तराजू के मां रामपुरहीन  मानस मंडली ने जीत दर्ज कराते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किये। 

Advertisement
Advertisement


इस कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस सदस्य विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव  , एवं विशिष्ट अतिथि जंप अध्यक्ष श्रीमती मोनिका पैकरा, उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव रहे।

Advertisement


सभी मचासीनो ने रामायण मंडली प्रतियोगिता के प्रतिभागी कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि — रामायण हमारी प्राचीन धर्म ग्रंथों में से हैं इसमें   हमारे  भगवान श्री राम के आदर्शों तथा भारतीय संस्कृति की झलक मिलती है । रामायण पठन पाठन का  चलन बहुत पुरानी रही है।

Advertisement


प्रदेश कांग्रेस सरकार  रामायण मंडली प्रतियोगिता के जरिए गांवों के रामायण मंडलियों को संवारने  तथा  आगे लाने का प्रयास कर रही है। यकीनन सराहनीय  कदम है।

मुख्य अतिथियों ने विजेता दल के अध्यक्ष महावीर दास महंत एवं सचीव विजय सिंह को शिल्ड देकर सम्मानित किया तथा मंडली सदस्यो को जीत के लिए बधाई दी  एक दिवसीय
रामायण मंडली प्रतियोगिता कार्यक्रम में शैलेंद्र गुप्ता ,रमेश जायसवाल  शैलेश पांडेय,राम सुजान, निर्णायक मंडल के शिवव्रत पावले, उमाकांत पाठक, कृष्णा प्रसाद यादव,देवधारी चौधरी,   अनील वर्मा (पंचायत निरीक्षक) अरविंद गुप्ता (मंडल संयोजक) गांवों से आये मानस प्रेमी मंडली सदस्य काफी संख्या में उपस्थित रहे। काबिले गौर है कि
विजेता दल 20 मई को जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button