छत्तीसगढ़बिलासपुर

शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने वनवासियों को स्वेटर शाल और बच्चों को कॉपी पेन,बिस्किट,चॉकलेट तथा अन्य सामग्री प्रदान की

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कल शनिवार को अचानकमार अभयारण्य  में स्थित लमनी छपरवा क्षेत्र के कुछ गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वनवासियों के बीच समर्पण भाव से उनके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए काम करने वाले स्वर्गीय डॉक्टर प्रभुदत्त खेड़ा द्वारा स्थापित विद्यालय का भी दर्शन किया।

उस स्कूल में जाकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तिलाई डबरा, सुरहीकछार, लमनी और छपरवा ग्राम में रहने वाली लगभग 100 महिलाओं को शाल स्वेटर वितरित किया। वही बच्चों को कॉपी पेन बिस्किट चॉकलेट और अन्य सामग्रियां प्रदान की।

इससे जहां वनवासियों और उनके बच्चों के चेहरे पर उत्साह और खुशी दिखाई देने लगी वही शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी काफी संतोष और आत्मिक सुख का अनुभव हुआ। इस आयोजन में संयुक्त संचालक शिक्षा आरएन हीराधार संयुक्त संचालक शिक्षा एसके प्रसाद, संंदीप चोपड़े
एच सी दिलावर, प्रशांत राय जितेंद्र बावरे एसके गर्ग तथा संचालक कार्यालय के सभी कर्मचारी और स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button