छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार हाईवा को साइड देने के चक्कर में भाजपा विधायक की इनोवा गाड़ी पेड़ से टकराई-बाल- बाल बची जान

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : गरियाबंद में धमतरी जिले से भाजपा विधायक रंजना साहू की इनोवा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। एक हाईवा को साइड देने के चक्कर में हुई इस  दुर्घटना में विधायक की जान बाल-बाल बच गई है। उन्हें हल्की चोटें आई हैं।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को करीब 12 बजे के आस-पास रंजना साहू और भाजपा अध्यक्ष देवभोग में आयोजित भाजपा विधायक डमरू धर पुजारी के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे 130 पर कोदोमाली मोड़ के पास  यह हादसा हो गया है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि देवभोग की तरफ से तेज रफ्तार में हाईवा को बीजेपी विधायक के ड्राइवर ने साइड देना चाहा। मगर इसी दौरान विधायक की इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटते हुए रोड किनारे चली गई। इसके बाद गाड़ी पेड़ से टकरा गई।

Advertisement

बीजेपी जिला अध्यक्ष को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। आस-पास के लोगों की मदद से सभी को मैनपुर अस्पताल लाया गया था। जहां उनका उपचार किया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। एडिशनल एसपी चंद्रेश सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button