देश

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा जमकर निशाना…..कहा : भ्रष्ट सरकार की भ्रष्ट नीतियों से बढ़ी महंगाई

Advertisement

कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगाता राज्य में रैलियां कर रही हैं। वह अपनी चुनावी सभाओं में बीजेपी को भी जमकर घेर रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर महंगाई को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की भ्रष्ट नीतियों के कारण आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें आसमान छू रही हैं।

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस महासचिव ने बीजेपी पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया है। प्रियंका गांधी ने कहा बीजेपी सरकार कर्नाटक में पिछले 3 सालों से सत्ता में है। लेकिन उसकी पहचान 40% सरकार के रूप में है। वहीं, उन्होंने कर्नाटक के कोप्पल जिले में चुनावी रैली में कहा कि राज्य में कीमतें आसमान छू रही हैं। रसोई गैस सिलेंडर, चावल, दाल और आटे की कीमतें बढ़ गई हैं। प्रियंका ने आगे कहा कि बढ़ती महंगाई का एकमात्र कारण भ्रष्ट सरकार की भ्रष्ट नीतियां हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार को ऐसा टैग किसी और ने नहीं बल्कि ठेकेदार संघ ने दिया है।

Advertisement

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि ठेकेदार आत्महत्या कर रहे हैं क्योंकि उन्हें सरकार को रिश्वत के रूप में बड़ी रकम देनी है। उन्होंने राज्य में कथित भर्ती घोटालों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि क्या सरकार को शर्म नहीं आती कि आप लोग अपने बच्चों की शिक्षा पर इतना खर्च करते हैं और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं लेकिन पुलिस सब-इंस्पेक्टर घोटाले की तरह उम्मीदवारों को पता चल जाता है कि कुछ विधायक ने पैसा चुराया और उनकी भर्ती रोक दी गई है।

Advertisement

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक के बेटे को उसके घर में आठ करोड़ रुपये के साथ पकड़ा गया है। वाड्रा ने लोगों से अपील की कि वे चुनाव के दिन भाजपा के बड़े नेताओं के संबोधन से बहकें नहीं और अपने रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूल मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित कर ही वोट दें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button