देश

भाजपा ने विष्णुदेव साय और पंजाब से कैप्टन अमरिंदर सिंह व सुनील जाखड़ के साथ ही जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लेकर किया धमाका….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – पंजाब में भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। भाजपा ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। वहीं, जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने त्याग पत्र में शेरगिल ने कई सवाल भी उठाए थे। उन्होंने इस्तीफे में लिखा था कि मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि निर्णय लेना अब जनता और देश के हितों के लिए नहीं है, बल्कि यह उन लोगों के स्वार्थी हितों से प्रभावित है, जो चाटुकारिता में लिप्त हैं और लगातार जमीनी हकीकत की अनदेखी कर रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button