भिलाई

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में सेंट जेवियर स्कूल का प्राचार्य गिरफ्तार…

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : दुर्ग जिले के सुपेला थाना पुलिस ने शांति नगर भिलाई में रहने वाले सेंट जेवियर स्कूल के प्रिंसिपल 37 वर्षीय आनंद कुमार पिता विलियम्स को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिनों पहले सेंट जेवियर स्कूल ऋषि नगर भिलाई की छात्राओं के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग को शिकायत की गई थी कि स्कूल के प्राचार्य के द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की जाती है।

Advertisement
Advertisement

शिकायत को गंभीर मानते हुए सुपेला पुलिस थाने से पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव और अपर पुलिस अधीक्षक श्री संजय थ्रूव को इस मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद उनके मार्गदर्शन और निर्देश में आरोपी सेंट जेवियर स्कूल के प्रिंसिपल के आनंद कुमार को आज 8 अक्टूबर को गिरफ्तार कर छेड़छाड़ एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए माननीय न्यायालय दुर्ग रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button