भिलाई

यूट्यूब से वीडियो देखकर बिहार से पिस्टल खरीदने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : भिलाई – यूट्यूब का वीडियो देखकर बिहार के कजरा नामक जगह से पिस्टल खरीदने वाले आरोपी विशाल सिंह को भिलाई नगर की भिलाई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विशाल सिंह के पास से एक पिस्टल, दो खाली मैगज़ीन तथा छह नग जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए गए हैं। दरअसल दुर्ग के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के द्वारा अवैध गतिविधियों और अवैध कार्यों में लिप्त लोगों की पतासाजी कर उन पर लगातार नजर रखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

Advertisement
Advertisement

उनके इस निर्देश के मुताबिक ही दूर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी भिलाई के द्वारा अतिरिक्त राजेश साहू के द्वारा पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ध्रुव निखिल रखेजा भारतीय पुलिस सेवा के मार्गदर्शन में एक टीम को इस पर लगाया गया था। इस टीम को जानकारी मिली कि पावर हाउस क्षेत्र में रहने वाला विशाल विशाल सिंह पिताजी राज्य से अवैध रूप से एक पिस्तौल रखा हुआ है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम ने तत्काल जाकर पारिजात कॉलोनी रूआबांधा से आरोपी विशाल सी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी बताया जा रहा है। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक पिस्टल दो खाली मस्जिद और चैनल जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपी ने बताया कि उसने यूट्यूब पर एक वीडियो देखने के बाद बिहार के एक कस्बे से इस पिस्तौल को मंगाया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के अलावा संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आशंका है कि वह इस पोस्टल के उपयोग से किसी भी आपराधिक गतिविधि को अंजाम दे सकता था। इस पूरे मामले में भिलाई नगर निरीक्षक राजेश कुमार साहू उपनिरीक्षक भागवत ठाकुर दिनेश कुमार प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह और आरक्षक सुशील चौधरी हेमंत कुर्रे अनिल गुप्ता अमित वर्मा और दिलीप सुधार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button