भिलाई

दो बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म, शिक्षा विभाग का “बाबू”, गिरफ्तार..!!

(शशि कोन्हेर) : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले मेें 2 बच्चों की मां के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला ने शिक्षा विभाग के क्लर्क के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद मोहन नगर पुलिस ने आरोपी क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने आरोपी पर 2 साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने का आरोप लगाया था।

Advertisement

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सुनील कुमार महोबे(48) बताया है। जो दुर्ग के शंकर नगर इलाके के पानी टंकी के पास रहता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है और उससे पूछताछ जारी है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक मोहन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की पहचान सुनील से 2 साल पहले हुई थी। महिला उस वक्त अपने बच्चे का RTE के तहत एडमिशन कराने गई थी। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। तब सुनील ने कहा था कि वो महिला के बच्चे का एडमिशन आसानी से करा देगा। इसके बाद दोनों में बातचीत शूरी हो गई। बातचीत बढ़ते-बढ़ते दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शूरू हो गया और कई बार सुनील ने महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया।

Advertisement

महिला ने पुलिस को बताया है कि आरोपी लगातार उससे ये कहता रहा थि कि वो उससे शादी करेगा। इस बीच महिला करीब एक साल पहले अपनी पति से भी अलग हो गई और किसी दूसरे इलाके में अपने बच्चों के साथ रहले लगी। महिला बार-बार क्लर्क से कहती रही कि अब शादी कर लेनी चाहिए। लेकिन सुनील बार-बार ये कहता रहा कि कुछ दिन बाद शादी करेंगे। काफी समय बीत गया पर उसने शादी नहीं की। आखिरकार कुछ समय पहले उसने शादी से इंकार कर दिया और कहने लगा कि यदि महिला किसी को इस बारे में बताएगी तो वो उसे जान से मार देगा।

Advertisement

जिससे परेशान होकर महिला ने आरोपी के खिलाफ मोहन नगर थाने में केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सुनील भी शादीशुदा है। सुनील का 12 साल का एक बच्चा है और 8 साल की एक बच्ची है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button