देश

तालिबान के समर्थन में डाली पोस्ट, 14 गिरफ्तार….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : गुवाहाटी : अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद वहां अफरातफरी का माहौल है और लोग देश से पलायन के रास्‍ते तलाश रहे हैं तो पूरी दुनिया भी संकटग्रस्‍त मुल्‍क की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। भारत भी अफगानिस्‍तान के हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है और वहां से अपने नागरिकों की सुरिक्षत वापसी के प्रयास में जुटा है। इस बीच देश में कुछ लोगों ने तालिबान को लेकर सोशल मीडिया पोस्‍ट किए हैं, जो नियमों के खिलाफ हैं।

Advertisement
Advertisement

असम में पुलिस ने ऐसे 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्‍ट्स के जरिये तालिबान का समर्थन किया, जबकि भारत सरकार इस मामले पर कुछ भी कहने से अभी बच रही है और उसका पूरा ध्‍यान अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी पर है। पुलिस का कहना है कि 14 लोगों को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) अधिनियम, IT अधिनियम और CRPC की विभिन्‍न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button