देश

पुलिस ने दर्ज किया सोनाली फोगाट की अप्राकृतिक मौत का मामला, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान….

(शशि कोन्हेर) : भाजपा नेता, टिकटॉक स्टार और बिग बॉस की कंटेस्टेंट रहीं सोनाली फोगाट का निधन हो गया है। 42 साल की सोनाली फोगाट का मंगलवार सुबह गोवा के गांव अंजुना में निधन हो गया। अब ताजा जानकारी के मुताबिक अंजुना पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है, जो कि बुधवार को होगा।

Advertisement

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जसपाल सिंह ने बताया- ‘सोनाली फोगाट, अंजुना में एक बीच लोकेशन कर्लीज गई हुई थीं। यहां उन्होंने बेचैनी की शिकायत कराई थी और इसके बाद में वह होटल आ गई थीं। शुरुआती जांच में हमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली।’

Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है और मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय तथ्यान्वेषी दल का गठन किया है। उनकी बहन सुदेश देवी ने दावा किया है कि सोनाली फोगाट ने उनकी मौत से कुछ घंटे पहले उनकी मां से बात की थी। सोनाली ने कहा था कि उनके खाने में कुछ मिलाया जा रहा है, जो उनके स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। बताया जा रहा है कि सोनाली ने अपनी मां से कहा था – ‘मेरे खिलाफ कुछ साजिश हो रही है।’

Advertisement

अपने निधन से कुछ घंटे पहले ही सोनाली फोगीट ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे। जिसमें वो गुलाबी दुपट्टे लिए बेहद खुश दिख रही थीं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को सीबीआई जांच के आदेश देने चाहिए। फोगाट ने 2019 के हरियाणा चुनाव के दौरान अक्सर सुर्खियां बटोरते हुए एक मजबूत अभियान चलाया।

Advertisement

प्रचार के दौरान सोनाली ‘भारत माता की जय’ विवाद में भी पड़ गई थीं। उन्हें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के बेटे कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ खड़ा किया गया था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button