देश

न्यूड फोटो के मामले में पुलिस ने रणवीर सिंह से की पूछताछ……

(शशि कोन्हेर) : मुंबई पुलिस ने सोमवार को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपनी न्यूड तस्वीरें पोस्ट करने के मामले में उनका बयान दर्ज किया। गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के एक पदाधिकारी की शिकायत के आधार रणवीर सिंह के खिलाफ पिछले महीने चेंबूर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई थी। इस केस में पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल होने का नोटिस भी जारी किया था।

Advertisement

अधिकारी ने मीडिया से कहा कि एक्टर सोमवार सुबह करीब सात बजे जांच अधिकारी के सामने पेश हुए और उनका बयान दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि रणवीर सिंह अपने बयान दर्ज कराने के बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस स्टेशन से निकले। इसके साथ ही अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर अभिनेता को फिर से बुलाया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

शिकायतकर्ता ने अपनी कंप्लेंट में दावा किया था कि अभिनेता ने ‘महिलाओं की भावनाओं को आहत किया और अपनी न्यूड तस्वीरों से उन्हें ठेस पहुंचाई है।’ शिकायत के आधार पर, पुलिस ने रणवीर सिंह के खिलाफ विभिन्न भारतीय दंड संहिता की धाराओं जैसे 292 (अश्लील पुस्तकों की बिक्री,), 293 (युवा लोगों को अश्लील वस्तुओं की बिक्री), 509 (अश्लील शब्द, इशारा या कार्य करने का इरादा) के तहत FIR दर्ज की थी।

Advertisement

बता दें कि रणवीर सिंह ने जुलाई महीने में एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था। इस फोटोशूट पर बॉलीवुड दो भागों में बंट गया। कुछ तो हुमा कुरैशी और जोया अख्तर जैसे सेलेब्स जहां उन्हें सपोर्ट कर रहे थे। तो वहीं बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर रणवीर सिंह की आलोचना की थी।

Advertisement

न्यूड फोटोशूट रणवीर सिंह के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। पुलिस में उनके खिलाफ जहां एफआई दर्ज हुई वही और सोशल मीडिया पर भी उनका बायकॉट ट्रेंड करने लगा। इससे पहले खबर आई थी कि 22 अगस्त को रणवीर सिंह को अपना बयान दर्ज करवाना था। व्यस्त होनों के चलते एक्टर ने इस डेट को आगे बढ़वा लिया था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button